Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देंशन में वारंटियों की धरपकड़ जारी कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट फौजदारी वाद संख्या- 68/2023 धारा 406/420 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त जहीर आलम पुत्र स्व0 हाजी शफीक अहमद निवासी ग्राम जौली थाना भोपा, जिला मुजम्मफरनगर, उत्तर-प्रदेश जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बिमोला जनहित याचिका हाई कोर्ट ने एसडीएम अल्मोड़ा और पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश

उक्त वारंटी अभियुक्त को उसके घर तथा सम्भावित स्थानों पर तलाश कर दिनांक- 09.06.2024 को बलभूलपूरा, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली वन विभाग के द्वारा लगाया गया पिंजरे में गुलदार हुआ कैद

💠कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम

1- अपर उप निरीक्षक श्री नीरज सिंघल

2- हे0कानि0 श्री आसिफ हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *