डीएम अपूर्वा पाण्डे ने लिया सीमांत कमस्यार क्षेत्र की सड़कों का जायजा; धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अगस्त के पहले हफ्ते तक काम पूरा करने के निर्देश*

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने लिया सीमांत कमस्यार क्षेत्र की सड़कों का जायजा; धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अगस्त के पहले हफ्ते तक काम पूरा करने के निर्देश*

 

बागेश्वर। सीमांत कमस्यार घाटी में बारिश से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे गुरुवार को धरातल पर उतरीं। उन्होंने तहसील काँडा के अंतर्गत खातीगाँव–देवतोली तथा बासफटान–रावतसेरा मोटर मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़क एवं स्कबर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए शिक्षक नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

 

 

खातीगाँव–देवतोली मोटर मार्ग के किलोमीटर 02 पर बीते 29 जून को भारी बारिश के कारण वॉशआउट हुए कल्मट (पुलिया) का पुनर्निर्माण SDRF मद से ₹10.23 लाख की लागत से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी चाल पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण की रफ्तार बढ़ाकर अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण के दौरान पेयजल लाइन को कोई नुकसान न पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- राज्य में पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

 

 

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने बासफटान–रावतसेरा मोटर मार्ग के किलोमीटर 05 पर क्षतिग्रस्त स्कबर का मुआयना किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल स्कबर निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराएं। साथ ही, सड़क पर गिरे पेड़ों और मलबे को तुरंत हटाकर मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

 

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जगदीश पुरी, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता एन.के. जोशी सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *