Almora News:बंद स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, जाँच में जुटी पुलिस

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में चोरों ने बंद स्कूल को निशाना बनाया है।द्वाराहाट ब्लॉक में छात्र संख्या शून्य होने से बंद हो चुके प्राथमिक विद्यालय भंटी को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां ताले तोड़कर इसमें रखा सामान चुरा लिया। प्राथमिक विद्यालय भंटी में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर इसमें रखा मजदूरों का सामान चुरा लिया।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ धाम में सुरक्षा में बड़ी चूक टली: रायबरेली के युवक से हथियार और खिलौना बंदूक बरामद

ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र ने बताया कि छात्रसंख्या शून्य होने से विद्यालय बंद हो चुका है, इसमें मजदूरों को रखा गया था। इस विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है। चोरों ने इसके ताले तोड़कर मजदूरों के औजार सहित अन्य सामान चुरा लिया। ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बिल्डरों की 'लूट इंडस्ट्री' पर रेरा का स्ट्राइक: अब प्रोजेक्ट का बीमा अनिवार्य, खरीदारों का पैसा रहेगा सुरक्षित

🔹बगैर अनुमति के बनाया गया था मजदूरों का ठिकाना

राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्यालय पूर्व में बंद हो चुका है। यहां बगैर अनुमति के मजदूरों को रखा गया था, जो गलत है। इस मामले की भी जांच होगी। मजदूर किसकी अनुमति से यहां रह रहे थे, राजस्व पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *