Almora News :घर से नाराज होकर निकली थी महिला पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

0
ख़बर शेयर करें -

घर से नाराज होकर निकली थी महिला

धौलछीना पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

काउंसलिंग कर पति-पत्नी को समझाया

दिनांक 24.04.2024 को बाड़ेछीना निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा महिला की खोजबीन शुरु की गयी। धौलछीना पुलिस टीम द्वारा महिला के बारे में जानकारी जुटाकर दिनांक 25.04.2024 को बाड़ेछीना अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया गया।     

महिला और उसके पति की दोनों के परिजनों के सम्मुख काउंसलिंग कराकर समझाया गया। तत्पश्चात महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिए परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

💠पुलिस टीम-

1-अपर उपनिरीक्षक श्री गोकुल प्रसाद

2-हेड कांस्टेबल श्री सुरेंद्र सिंह नेगी

3-महिला होमगार्ड सुश्री बबीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *