Almora News:वनाग्नि रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर द्वाराहाट, लमगड़ा व भतरोजखान में संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत संभावित वनाग्नि घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद अल्मोड़ा में आज दिनांक 18.03.2026 को व्यापक स्तर पर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

श्री चंद्रेशखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में श्री नरेंद्र सिंह कुंवर सीएफओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी एवं थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में कोतवाली/थाना पुलिस द्वारा SDRF, फायर सर्विस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान जंगल में आग लगने की संभावित परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय एवं उपलब्ध संसाधनों के कुशल उपयोग से आग पर नियंत्रण पाने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। इस दौरान वन संपदा की सुरक्षा, जनजीवन को सुरक्षित रखने तथा आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अग्निशमन कार्य का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की जनहानि की स्थिति में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का भी अभ्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डिलीवरी प्वाइंट पर ही दिए जाएंगे गैस रिफिल सिलेंडर,अब एजेंसी जाकर भी बुक कर सकेंगे सिलेंडर, डीएम ने जारी किए आदेश

इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के मौजूदगी में पुलिस टीमों व अन्य संबंधित विभागों द्वारा भतरौजखान क्षेत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा गंभीर घायलों को शीघ्र नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *