Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा की पहल अल्मोड़ा पुलिस की थाना देघाट टीम ने एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर की मुलाकात

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व सप्ताह में उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

आज दिनांक- 22.12.2024 को थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर अकेले रहने वाले बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।
प्रसन्न वरिष्ठ जनों ने एसएसपी अल्मोड़ा की नेक पहल को सराहा।