Almora News :एसएसबी जवानों ने निकाली जागरूकता रैली

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी अल्मोड़ा में शनिवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया है। पखवाड़े के तहत एसएसबी जवानों ने एनटीडी में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से सभी को पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने, प्लास्टिक के उपयोग से दूर रहने व अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया गया

यह भी पढ़ें 👉  विशेष रिपोर्ट: गांधीवादी मूल्यों और सतत विकास के प्रणेता — कुमार कलानन्द मणि

रैली में द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा समेत अन्य एसएसबी के जवान शामिल रहे.