Almora News :सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

0
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 29.06.2024 की रात्रि घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर न0- 21/2024 धारा 365 भादवि पंजीकृत किया गया था.

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की खोजबीन शुरु की गई । सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 02.07.2024 को चनौदा (सोमेश्वर) से गुमशुदा नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर बाद आवश्यक कार्यवाही परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बिट्टू कर्नाटक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन

 परिजनों द्वारा सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। 

थाना सोमेश्वर पुलिस टीम-

1. उ0नि0 श्रीमती मोनी टम्टा 

2. हे0कानि0 श्री विरेन्द्र चन्द्र राय 

3. कानि0 श्री कुन्दन सिंह 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *