Almora News:विकास भवन में सीडीओ की समीक्षा बैठक: स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं में देरी पर कड़े निर्देश, लंबित मामले जल्द निपटाएं।

0
ख़बर शेयर करें -

विकास भवन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित।लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण व योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें अधिकारी – सीडीओ

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बैंकों एवं विभागों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वरोजगार योजना 2.0 के अंतर्गत लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण, पर्यटन क्षेत्र से संबंधित पहलों की प्रगति, आवश्यक दस्तावेजों की समय पर पूर्ति तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्राम विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHAND NEWS मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र के मंदिर में किया श्रमदान

बैठक में ऋण वितरण प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुचारु बनाने, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) एवं कार्यविधियों के पुनर्परिभाषण, शिकायत निवारण तंत्र को सशक्त करने, मैपिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा शहरी विकास के अंतर्गत स्वनिधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:-देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वित्त विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), रीप (REAP), आरबीआईसी हवालबाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *