Almora News :तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी,यहा पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 पेटी अवैध शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी 

अल्मोड़ा पुलिस कर रही है नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

एसओजी/एएनटीएफ व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 पेटी अवैध शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में मानसून की आफत: मूसलाधार बारिश से 32 सड़कें बंद, अलकनंदा समेत कई नदियां खतरे के निशान के पास

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी श्री सुनील धानिक,एएनटीएफ प्रभारी श्री सौरभ कुमार भारती व थानाध्यक्ष दन्या के नेतृत्व में एसओजी/एएनटीएफ व थाना दन्या पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान दिनांक 02/03/2024 को धौलादेवी ब्लाँक के पास एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह के कब्जे से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी/देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। थाना दन्या में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:"उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस का शंखनाद: केसी वेणुगोपाल और शैलजा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे"

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

त्रिलोक सिंह उम्र-40 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी-ग्राम काफली दन्या अल्मोड़ा । 

बरामदगी-

12 पेटियों में अवैध अंग्रेजी/देशी शराब (जिसमें 6 पेटियों में 288 पव्वे नाँटीबाँय रम, 4 पेटियों में 192 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का 1 पेटी 48 पव्वे मैकडवल्स रम,1 पेटी 48 पव्वे मैकडवल्स ह्विस्कि) 

कीमत- 75,000/- रुपये 

💠पुलिस टीम-

1. अपर उपनिरीक्षक श्री पुष्कर सिंह खाती-थाना दन्या 

2. हे0कानि0 श्री गोपाल गिरी-थाना दन्या

3. कानि0 श्री राजेश भट्ट-एसओजी/एएनटीएफ

4. कानि0 श्री राकेश भट्ट-एसओजी/एएनटीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *