Almora News :थाना सल्ट ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 02 मकान मालिकों पर 20 हजार की चालानी कार्यवाही

0
ख़बर शेयर करें -

संदिग्ध और आपराधिक तत्वों पर रखने सतर्क नजर

अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान चला गांव, मोहल्ला,कस्बा और नगर

थाना सल्ट ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 02 मकान मालिकों पर ₹20,000 और देघाट ने बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले 01 ठेकेदार पर की ₹5000 चालानी कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने  के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा जिला न्यायालय को फिर मिली ई-मेल पर धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट; सघन चेकिंग अभियान जारी

जिस क्रम में आज दिनांक 15.12.2024  को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरवंस सिंह* के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी थानों के ग्रामीण, कस्बा, नगरीय क्षेत्रों में पुलिस टोली बनाकर वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रहने/रखने वालों पर उतराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।। 

🌸अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही-

1. लगभग 200 लोगों को चेक किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण सत्र का दूसरा दिन: सदन में गूंजेंगे 600 सवाल, UCC संशोधन समेत 4 महत्वपूर्ण अध्यादेश होंगे पेश

2. इस दौरान 80 लोगों के सत्यापन किए गए ।

3. थाना सल्ट ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 02 मकान मालिकों पर धारा 83 उतराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹20,000 कोर्ट चालानी कार्यवाही और बिना सत्यापन मजदूर रखने पर थाना देघाट ने 01 ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उतराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर नगद ₹5000 की चालानी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *