Almora News:​पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़ रुपये

0
ख़बर शेयर करें -

आज प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त देश के 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18हजार 880 करोड़ रुपए की राशि पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर  जनपद से हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर अल्मोड़ा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा संस्थान के प्रयोगात्मक परिक्षेत्र हवालबाग में किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम और गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रतिभाग किया।संस्थान द्वारा किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया।  किसान सम्मान निधि के 23 वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से देखा गया। 

V/o -केंद्रीय सड़क -परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी की गई है, जो हमारे देश के किसानों का कृषि उत्पादन के लिए आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का किसानों को सम्बोधन किसानों का मार्गदर्शन करेगा । केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा पूरे देश के अंदर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के माध्यम से परंपरागत कृषि के प्रति किसानों को जागरूक किया जा रहा। जो कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग: अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' संभालेगा कमान, बिना मान्यता वाले मदरसों की सरकारी सहायता बंद

बाइट -अजय टम्टा,केंद्रीय राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *