Almora News:पुलिस ने जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से कॉलेज के शिक्षिकाओं, छात्राओं व आमजन को किया जागरूक

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में “34 वां सड़क सुरक्षा माह” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक दिवस विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों व आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस क्रम में कल दिनांक 2 फ़रवरी को थानाध्यक्ष द्वाराहाट  अवनीश कुमार द्वारा थाने के पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की शिक्षिकाओं,छात्राओं व उपस्थित आमजन को सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित कर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसुविधा में बाधा बना अतिक्रमण, अल्मोड़ा पुलिस का सड़क घेरने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही लगातार है जारी निर्माण सामग्री हटाकर बहाल किया राजमार्ग, पुलिस एक्ट में हुई कार्रवाई

इस दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों/यातायात चिन्हों/संकेतो से संबंधित पोस्टर/पम्पलेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया, साथ ही साइबर अपराधों,नशे की रोकथाम व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *