Almora News:पुलिस लाईन अल्मोड़ा में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन पूर्ण विधि-विधान के साथ शस्त्रों, औजारों और मशीनों का भी किया पूजन

आज दिनांक-17.09.2025 को श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में नि‍र्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात् शस्त्रों, औजारों व मशीनों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

साथ ही जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात शस्त्रागारों/वर्कशाँप में शस्त्रों व औजारों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

भगवान विश्वकर्मा ने मानव को सुख- सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेकों यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का निर्माण किया, इनके द्वारा मानव समाज भौतिक चरमोत्कर्ष को प्राप्त करता रहा है। प्राचीन शास्त्रों में वैमानकीय विद्या, नवविद्या, यंत्र निर्माण विद्या आदि का भगवान विश्वकर्मा ने उपदेश दिया है।