Almora News :महिला सुरक्षा एवं सम्मान समिति के तत्वावधान में व्यक्तिगत स्वच्छता कार्यशाला का किया गया आयोजन

महिला सुरक्षा एवं सम्मान समिति के तत्वावधान में व्यक्तिगत स्वच्छता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर  डॉक्टर प्रज्ञा पंत, स्वास्थ्य अधिकारी राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय पिलखोली ,रानीखेत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति रही । उन्होंने अपने वक्तव्य में व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए निजी स्वच्छता पहला कदम है अपने  उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को त्वचा के साथ-साथ अपने सभी अंगों की सफाई, घर की सफाई , कीटाणुओं से किस तरह से दूर रहा जा सकता है इन सब विषयों पर  जागरूक किया। 

यह भी पढ़ें 👉  तिलपात्र एवं हवन के साथ कर्नाटक खोला की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य समापन

समिति की संयोजक डॉ प्राची जोशी द्वारा डॉक्टर प्रज्ञा पतं का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर समिति के सदस्यों के साथ डा॰ तनुजा तिवारी डॉक्टर निहारिका सिंह डॉक्टर नम्रता व  छात्राएं उपस्थित रही.

Advertisement