Almora News: सावन मेले में दूर-दूर से आए लोग, दिखी ‘कुमाऊंनी संस्कृति’ की झलक

ख़बर शेयर करें -

सावन महीने में अल्मोड़ा के नंदा देवी मंदिर परिसर में हर साल सावन मेले का आयोजन किया जाता है।महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर में आयोजित सावन मेले मैं महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति से धमाल मचाया।

🔹इन महिला टीम ने प्राप्त किया स्थान 

इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में जाखनदेवी समिति की टीम ओवर आल चैंपियन रही।स्यूनराकोट समिति को दूसरा, जवाहर सांस्कृतिक समिति की टीम को तीसरा स्थान मिला। वहीं सेली सजाओ प्रतियोगिता में गोपा नयाल, मेहंदी प्रतियोगिता में मां दुर्गा शक्ति इंदिरा कालोनी की विमला तिवारी प्रथम रही।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 24 लाख 79 हजार ठगने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त अक्षय को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔹मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजनों से संस्कृति का संरक्षण होता है। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जो हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत जनपद पुलिस हाई अलर्ट पर एंट्री व एग्जिट प्वाइंटों पर हो रही है सघन चेकिंग

🔹यह लोग रहे मौजूद 

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया। संचालन मीता उपाध्याय ने किया। इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, पुष्पा सती, सुनयना मेहरा, रमा जोशी, रेखा चौहान, आशा कर्नाटक, सतीश जोशी, अदिति बोरा, अनीता रावत, वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट,आदि मौजूद रहे।