Almora News :चौकी प्रभारी भिकियासैंण ने आगामी ईद-उल-जुहा पर्व के दृष्टिगत आयोजित की गोष्ठी

आज दिनांक 16.06.2024 को थाना भतरौजखान के चौकी  भिकियासैंण प्रभारी श्री संजय जोशी द्वारा आगामी ईद-उल-जुहा त्यौहार के दृष्टिगत स्थानीय व्यापारी,गणमान्य व्यक्तियों, मुस्लिम समुदाय के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों  के साथ मीटिंग आयोजित की गयी।      

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

मीटिंग में मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूर्व परम्परा के अनुसार ही इस वर्ष भी ईद-उल-जुहा का त्यौहार शान्तिपूर्वक मनाने हेतु बताया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ‌।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

बैठक में उपस्थित लोगो द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी ईद-उल-जुहा का त्यौहार शान्ति पूर्वक मनाये जाने का आश्वासन दिया गया.