Almora News:उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दृष्टिगत प्रभावितों एवं पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन को ऑपरेटिव बैंक ने बढ़ाए हाथ

बीते दिनों उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दृष्टिगत प्रभावितों एवं पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने हाथ बढ़ाएं हैं।  पीड़ितों के लिए राहत हेतु अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की तरफ से 10 लाख रुपए की धनराशि जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से प्रभावितों के लिए प्रेषित की है। आज कलेक्ट्रेट में बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा दी गई यह सहायता सराहनीय है। उनके इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने बैंक का आभार व्यक्त किया तथा बैंक प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई धनराशि को उचित माध्यम से शीघ्र ही प्रभावितों के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

इस दौरान अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष वसुधा पंत, एमडी पीसी तिवारी, डायरेक्टर गिरीश धवन तथा महाप्रबंधक बीएस मेहता, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल्टी में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ अल्मोड़ा के ठेकेदारों का प्रदर्शन और चेतावनी

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement