Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के आदेश पर लापरवाह चालकों पर हो रही है कार्यवाही थाना द्वाराहाट ने परिवहन विभाग के साथ चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 1 बस चालक के विरुद्ध कोर्ट के चालान की कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थर्टी फर्स्ट,नववर्ष के दृष्टिगत सड़क पर लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

आज दिनांक- 31.12.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार, प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर श्री हरविंदर सिंह द्वारा व एआरटीओ रानीखेत मय परिवहन विभाग टीम के साथ गगास क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान ओवर सवारी बैठाने पर बस चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।साथ ही चालकों को एल्कोमीटर से भी चेक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सूपी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिना सीट बेल्ट,प्रेशर हार्न व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 17 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Advertisement