Almora News:लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में चला स्वच्छता अभियान पुलिस जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 15.03.2026 को प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक श्री मोहित कुमार के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड के प्रकृति, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक लोक पर्व फूलदेई के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस जवानों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में जवानों ने मिलकर परेड ग्राउंड, मुख्य मार्गों, मंदिर परिसरों तथा आवासीय परिसरों, कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया। जवानों द्वारा परिसर में फैले कूड़ा-कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
उपस्थित समस्त जवानों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *