Almora News :सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसरों में अब बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात

0
ख़बर शेयर करें -

अच्छी खबर60 सुरक्षाकर्मियों से लैस होंगे अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसर

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसरों में अब बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों की सुरक्षा करेंगे।

💠तीनों परिसरों में जल्द 60 सुरक्षा कर्मी तैनात नजर आएंगे।

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसर में अब तक तैनात सुरक्षा कर्मी डंडे के सहारे सुरक्षा में जुटे हैं। अब जल्द ही इसमें बदलाव होगा और बंदूकधारी तैनात होंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 40 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिकों को मौका मिलेगा। पंजीकृत एजेंसियों के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। विवि प्रबंधन के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए पंजीकृत एजेंसियों से संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में थमा बारिश का दौर, खिली तेज धूप; मैदानी इलाकों में उमस बढ़ी, पहाड़ों के लिए यलो अलर्ट

💠आपराधिक छवि वाले नहीं बन सकेंगे सुरक्षा कर्मी

अल्मोड़ा। विवि प्रबंधन के मुताबिक तैनाती से पहले संबंधित अभ्यर्थी का आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा। यदि कोई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है तो उसे सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनाती नहीं दी जाएगी। संबंधित एजेंसी को इसके सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News:रफ्तार की जंग में उजड़े दो घर! हरिद्वार में तीन बाइकों की टक्कर में दो की मौत

कोट-विश्वविद्यालय के अधीन सभी परिसरों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। पूर्व सैनिकों को शामिल करने का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।-डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *