Almora News:मेडिकल कॉलेज के लिए नौ डॉक्टरों का चयन, शासन स्तर की कार्रवाई के बाद जल्द होगी तैनाती 

नगर के मेडिकल कॉलेज के लिए मंगलवार को देहरादून में हुए साक्षात्कार में डॉक्टरों का चयन कर लिया गया है। शासन स्तर से कार्रवाई के बाद जल्द तैनाती दे दी जाएगी।

🔹मरीज से लेकर छात्रों को परेशानियों करना पड़ रहा सामना 

तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज लम्बे समय से फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। कॉलेज में इस समय डॉक्टरों के 38 पद रिक्त चल रहे हैं। कई विभागों में फैकल्टी नहीं होने से मरीजों के उपचार और डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को ब्लड बैंक तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

🔹जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की होगी नियुक्ति 

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

ओटी का शुभारंभ होने के बाद भी संचालन ठप है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से उधार की व्यवस्था से काम चलाना पड़ रहा है। अस्पताल में चल रही तमाम दिक्कतों को आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था। लगातार लोगों की दिक्कतों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन व शासन के समक्ष रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा SSJ परिसर: छात्रसंघ चुनाव में 1 वोट से जीत पर बवाल, रीकाउंटिंग के बाद लॉटरी से सुमित जोशी बने उपाध्यक्ष

🔹शासन स्तर की कार्रवाई के बाद होगी तैनाती 

इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे ने साक्षात्कार का निर्णय लिया था। मंगलवार को दून में हुए साक्षात्कार में नौ डॉक्टरों को चयनित किया गया है। शासन स्तर की कार्रवाई के बाद इन्हें तैनाती दे दी जाएगी।