Almora News:परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था नाबालिग बालक, पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

कल दिनांक 11 अक्टूबर को रानीखेत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र के नाराज होकर कही चले जाने व काफी ढूंढ खोज के बाद भी नही मिलने की सूचना रानीखेत पुलिस को दी गई ।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

           रानीखेत पुलिस के एसएसआई  सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक की खोजबीन शुरु की गई । पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से मात्र 1 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को माल रोड रानीखेत से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: औषधि प्रशासन की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति, दो में खरीद-बिक्री पर रोक

🔹पुलिस का जताया आभार 

अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में 'ऑपरेशन सफाई': मानकों के खिलाफ चल रहे 96 अवैध होमस्टे के पंजीकरण निरस्त, DM सवीन बंसल का बड़ा एक्शन

🔹पुलिस टीम-

1.एसएसआई  सुनील सिंह बिष्ट

2.हे0का0  योगेन्द्र प्रकाश 

3.हे0का0  पारसपाल

4.कानि0  कमल गोस्वामी