Almora News:नाबालिग बाइक सवार को लापरवाही पड़ी भारी, चेकिंग से बचने के लिए रैश ड्राईविंग करते हुए भागा होमगार्ड जवान को मारी टक्कर— भतरौजखान पुलिस ने संरक्षण में लेकर, गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनांक 21.03.2026 को थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार द्वारा मय पुलिस टीम द्वारा छोटी घट्टी तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का संकेत दिया गया। किन्तु उक्त बाइक सवार पुलिस को चकमा देते हुए रैश ड्राईविंग कर तेज रफ्तार में भतरौजखान की ओर भाग निकले। संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष द्वारा भतरौजखान क्षेत्र में पहले से मौजूद पुलिस बल को सतर्क करते हुए संदिग्ध वाहन को रोकने हेतु बताया गया। जिस पर भतरौजखान में तैनात पुलिस जवानों द्वारा बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने होमगार्ड जवान श्याम सुंदर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए विधि विरूद्ध बालक (चालक) को संरक्षण में लिया गया व प्रदीप सिंह उम्र- 19 वर्ष को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया।
घायल होमगार्ड जवान को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी सेंटर भेजा गया, जहां से जवान को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:"सावधान: अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर आज से यातायात डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते"

इस संबंध में थाना भतरौजखान में FIR N0- 05/26 के अंतर्गत धारा 109,121(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर बाइक सवार के परिजनों को बुलाया गया। उक्त मामले में वाहन स्वामी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *