Almora News :कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम को मिली कामयाबी, वैगनआर कार से 20 पेटी अवैध शराब बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल निर्देशन में भारी मात्रा में हो रही है मादक पदार्थों की बरामदगी

अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क चेकिंग देख अवैध शराब से भरी कार छोड़कर भागा तस्कर, तलाश जारी

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम का आदेश

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी की जा रही है।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में आज दिनांक- 25/03/2024 की तड़के कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की रात्रि गश्त टीम द्वारा एनटीडी तिराहे के पास वाहन संख्या UA04B8794 वैगनार को रोका गया तो चालक कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया,कार की तलाशी ली गई तो कार से 20 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर फरार अभियुक्त अबीर उर्फ जिशान अनवर के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।   

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद मणिपुर आतंकी हमले में शहीद वीर सपूत बलवंत सिंह खेतवाल पंचतत्व में विलीन; 'अमर रहें' के नारों से गूंजा लालकुआँ

💠बरामदगी- कुल 20 पेटियों में 960 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का 

💠कीमत-76,500 रुपये 

💠कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1. कानि0 श्री पवन कुमार 

2. कानि0 श्री हरदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *