Almora News :लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस है सतर्क, चल रहा है सघन चेकिंग अभियान भतरौजखान पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

आज दिनांक- 10/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान  पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान मोहान  बैरियर के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 02 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद* होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

जितेंद्र सिंह रावत उम्र-45 वर्ष पुत्र बालम सिंह रावत निवासी ग्राम डबरा सोराल भतरौजखान जनपद-अल्मोड़ा

💠बरामदगी-

96 पव्वे अवैध देशी शराब 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती

💠भतरौजखान पुलिस टीम–

1. कानि0 श्री संदीप कुमार 

2. कानि0 श्री नीरज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *