Almora News :पहाड़ों में आज से रंग पड़ने के साथ होली पर्व की शुरुआत, जानिए रंग पढ़ने का शुभ समय

पर्वतीय क्षेत्र में कुमाउनी खड़ी होली की धूम आज बुधवार चीर बंधन के साथ शुरू हो जाएगी। इस बार 26 मार्च को छलड़ी मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 24 मार्च की रात में होगा।अल्मोड़ा में कुमाउनी खड़ी होली का विशिष्ट स्थान है
राग फाग और रंग के इस पर्व को लेकर यहां के लोग खासे उत्साहित रहते हैं। यहां महिलाओं और पुरुषों की खड़ी होली गायन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हुड़के की थाप पर होल्यार होली गीतों की प्रस्तुति देते हैं। पुरोहित विजयानंद जोशी ने बताया कि इस बार 20 मार्च बुधवार को एकादशी पर 10.30 से भद्रा शुरू हो जाएगी। इससे पहले चीर-ध्वज बंधन और रंग पड़ने के साथ पहाड़ों में होली पर्व की शुरुआत हो जाएगी। बताया कि 24 मार्च को पूर्णिमा की रात होलिका दहन होगा। वहीं, 26 मार्च को छरड़ी होगी।