Almora News :जंगलों में आग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा,अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटा यह जंगल जलकर खाक

0
ख़बर शेयर करें -

जंगलों में आग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक जंगल आग से राख होते जा रहे हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटा सिद्धपुर का जंगल आग से जलकर खाक हो गया।

💠आग से बड़े पैमाने पर वन संपदा के खाक होने का अंदेशा है।

ग्रीष्मकाल से पहले ही जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। लगातार जंगलों में धधक रही आग से जंगली जानवरों पर भी खतरा बढ़ गया है‌ वहीं वन संपदा को भी नुकसान होता जा रहा है।मंगलवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटा सिद्धपुर के जंगल को आग ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया तथा आग जंगल के बड़े दायरे में फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में आपदा पीड़ित परिवार को मिली त्वरित सहायता, डीएम ने कहा—राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

देर शाम तक जंगल से धुएं का गुबार उठता रहा। जंगलों में लगातार आग की घटनाओं बढ़ती ही जा रही है। जंगलों को बचाना वन विभाग के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने जंगलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने तथा जंगलों को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *