Almora News:उधारी के रुपए मांगना पड़ा भारी,आरोपी ने दुकानदार पर किया हमला

ख़बर शेयर करें -

यहां धारानौला में उधारी की रकम मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार पर कैंची से हमला कर दिया। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया और जान बचाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

🔹जाने पूरा मामला 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को धारानौला स्थित चीनाखान निवासी मनीष कुमार पांडे अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान दुकान में पहुंचे मकेड़ी निवासी भगवान सिंह से उसने उधारी की रकम मांगी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव: अजीत कार्की पुनः अध्यक्ष और वैभव पांडे बने सचिव, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

🔹आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।