Almora News:​अल्मोड़ा में चटक धूप से बढ़ने लगी तपिश, पहुंचा 30.5 डिग्री सेल्सियस

0
ख़बर शेयर करें -

पहाड़ में पिछले दिनों हुई वर्षा बाद अब मौसम साफ रहने से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो विगत विगत दिवस के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

🌸बढ़ने लगी सूरज की तपिश, पारा पहुंचा 30.5 डिग्री सेल्सियस

पहाड़ में पिछले 28 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मौसम में उतार- चढ़ाव का क्रम बना रहा। समय – समय पर हुई वर्षा व आसमान में बादल छाने तथा हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। इधर पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी से बचाव को लोग आइसक्रीम समेत अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायण अस्पताल के निशुल्क हेल्थ कैंप में 140 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह

🌸पहाड़ में पंखे का नहीं था चलन

पहाड़ में एक दौर था जब पंखों का प्रचलन नहीं के बराबर था। इधर अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी पंखों की खरीद को पहुंच रहे हैं। शनिवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *