Almora News :29 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम अल्मोड़ा में किया जाएगा आयोजन

सहर्ष सूचित करना है कि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोशिएशन, जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग तथा बैडमिंटन एसोशिएशन अल्मोड़ा के सौजन्य से दिनांक 29 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन।

हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम अल्मोड़ा में जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों से चयनित 350 से अधिक खिलाड़ियों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक को 30 जुलाई को माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या जी द्वारा किया जाएगा। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि पांच वर्ष बाद पुनः हमको इसके आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।

चैम्पियनशिप को कुशलतापूर्वक संपन्न करवाने के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को अपराह्न 3 बजे से होटल सुनीता इन माल रोड अल्मोड़ा में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है जिसमें आप सभी की उपस्थिति अति प्रार्थनीय है। आशा है कि आप सभी अपनी गरिमामई उपस्थिति से हमें अनुग्रहित कर इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव का दूसरा दिन: बच्चों ने कवि सम्मेलन में गढ़ीं 'विकसित भारत 2047' की कविताएं, सीनियर वर्ग में हुआ एकल नृत्य मुकाबला

बी एस मनकोटी

सचिव उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ।

Advertisement