Almora News :पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिलाई दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता

अल्मोड़ा-आज पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।श्री कर्नाटक ने बताया कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए उनके द्वारा कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि आज प्रथम चरण में उनके द्वारा महिलाओं और युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलावाई गयी है। 

श्री कर्नाटक ने बताया कि आने वाले समय में उनके द्वारा विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अल्मोड़ा नगर के नजदीकी क्षेत्रों के लोगों के लिए अपने कार्यालय में ही सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जो बदस्तूर जारी रहेंगे। 

उन्होंने  कहा कि आज आम जनता भा.ज.पा.पार्टी की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है।लोगों को लाईन में लगवाने का जो सिलसिला भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2017 में नोटबन्दी के जरिए प्रारम्भ किया था वो आज भी बदस्तूर जारी है।कभी जनता नोटबन्दी में नोट जमा करने के लिए लाईन में लगी,कभी राशन की लाईन में और अब गैस सिलेंडर की के वाई सी कराने के लिए लाईन में लग रही है।इसके साथ ही भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। 

पेट्रोल डीजल,गैस सिलिंडर, खाद्य पदार्थों,दालों,चिकित्सा सुविधाओं के मूल्य मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग की पहुंच से बाहर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज अपने चरम पर है जिससे युवा अवसाद की ओर जा रहा है।श्री कर्नाटक ने कहा कि आज रूपये का मूल्य लगातार गिर रहा है।अगर बात अल्मोड़ा की करें तो जनता पेयजल के लिए तक नौलों में लाईन लगाने को मजबूर हैं। 

यह भी पढ़ें 👉 

अल्मोड़ा विधानसभा के भैसियाछाना ब्लाक की रीठागाड़ पट्टी के लोग आजादी के 77 साल बाद भी आज स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में विकास एकदम रुक सा गया है जिस कारण आदमी का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

श्री कर्नाटक ने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए उनके द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान बदस्तूर जारी रहेगा।आज सदस्यता लेने वालों में दिनेश कुमार,चन्द्रशेखर,विजय कुमार,मनोज कुमार, रोहित मिश्रा,बाबी कुमार,कैलाश कुमार,आयशा देवी,आशा देवी,नीमा देवी,लीला देवी,हेमा देवी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।इस अवसर पर देवेंद्र कर्नाटक,हेम जोशी,अशोक सिंह,सुधीर कुमार,अमर बोरा,दिनेश चन्द्र जोशी आदि उपस्थित रहे.