Almora News :लमगड़ा विकासखंड के ढौरा में धधकी आग,करीब एक हेक्टेयर जंगल जलकर खाक

जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगल धधकने लगे हैं। शनिवार देर रात लमगड़ा विकासखंड के ढौरा वन पंचायत में अचानक आग धधक गई। इससे करीब एक हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। 

💠वहीं, जिले में अब तक 33.50 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

विकासखंड लमगड़ा के डोल वन पंचायत क्षेत्र में दिन में अचानक आग धधक गई। देखते ही देखते आग ने पूरे जंगल को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब एक हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। जिलेभर में अब तक 18 घटनाओं में 33.50 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। जिससे लाखों की वन संपदा राख हो गई है.

Advertisement