Almora News:संगठनात्मक मजबूती पर जोर: सोमेश्वर में भाजपा मंडल की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी, सोमेश्वर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, सहित मंडल एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनने तथा उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया, ताकि आमजन तक सरकार की नीतियों और विचारों को प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। साथ ही ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”

वहीं मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करें और सरकार की योजनाओं के साथ-साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।”

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में लापता छात्र-छात्रा के शव मेला मंच पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में शानदार जीत के उपलक्ष्य में सोमेश्वर चौक पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख रूप से विधायक प्रतिनिधि भुवन चंद्र जोशी, अंजली जोशी, वंदना आर्या , खड़क सिंह नेगी, कृष्णा भंडारी, सभी मंडल समिति, शक्ति केंद्र संयोजक, भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *