Almora News:सड़क किनारे परोस रहा था शराब द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार* के नेतृत्व में दिनांक 25/12/2024 को दूनागिरी रोड पर देखरेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग के दौरान अवैध रुप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति जीवन सिंह के कब्जे से 60 पव्वे देशी शराब बाजपुर गुलाब माल्टा बरामद करते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कपलेश्वर महादेव के प्रति अटूट आस्था; गांव-गांव से सभी ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पहुंचती हैं भव्य जातुर,महादेव में सदियों पुरानी मान्यता और अटूट विश्वास

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
जीवन सिंह उम्र- 53 वर्ष पुत्र खीम सिंह निवासी ग्राम नौवाड़ा तहसील द्वाराहाट

🌸बरामदगी- कुल 60 पव्वे देशी शराब बाजपुर गुलाब माल्टा बरामद होना।
🌸द्वाराहाट पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार
2- कानि0 श्री ललित मोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *