Almora News :चेकिंग अभियान के दौरान सोमेश्वर पुलिस ने 01 व्यक्ति के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद कर किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ अभियान जारी

सोमेश्वर पुलिस ने 01 व्यक्ति के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद कर किया गिरफ्तार 

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

दिनांक- 02/04/2024 की सांय सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह* के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम ने औचक चेकिंग अभियान के दौरान शनि मंदिर के पास भैसड़गांव रोड, सोमेश्वर से 01 व्यक्ति गणेश सिंह के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में कुल 74 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

गणेश सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र हरीश सिंह निवासी ग्राम डोबा थाना व जिला बागेश्वर 

💠बरामदगी-

कुल 74 पव्वे  गुलाब मार्का अवैध देशी शराब 

सोमेश्वर पुलिस टीम का नाम-

1. अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार

2. कानि0 श्री मनमोहन सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *