Almora News:शराब पीकर टैक्सी चलाना चालक को पड़ा भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी,कार सीज डीएल भी निरस्त     

0
ख़बर शेयर करें -

सड़क सुरक्षा माह में यातायात जागरूकता के साथ साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही जारी है।

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रचलित सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों शराब पीकर वाहन चलाना आदि के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

  दिनांक – 3 फ़रवरी को थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी द्वारा पुलिस टीम के साथ  चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- DL 1ZC – 1973  कार के चालक महिमन चंद्र, निवासी, लाखतोली, गनाई गंगोली, बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी कार को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा भाकृअनुप-विपकृअनुसं के ५३वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन २८ सितंबर को; एएसआरबी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *