Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की डायल 112 मोबाईल टीम ने बैग को बरामद कर लौटाई परेशान पर्यटक के चेहरे की मुस्कान

रेस्टोरेंट में छूट गया था पर्यटक का बैग,जिसमें थी डेढ़ लाख से अधिक नगदी और जरुरी कागजात

मदद के लिये डायल किया 112 तत्काल मिली पुलिस सहायता

अल्मोड़ा पुलिस की डायल 112 मोबाईल टीम ने बैग को बरामद कर लौटाई परेशान पर्यटक के चेहरे की मुस्कान

आज दिनांक 14/06/2024 को दिल्ली निवासी एक पर्यटक का बैग लोधिया में चाय पीने के दौरान एक रेस्टोरेंट में छूट गया था, जिसमें 1,60,000 रुपये और पासपोर्ट व अन्य जरुरी कागजात थे। जिसकी सूचना उनके द्वारा डायल 112 में दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  9वां जौनपुर महोत्सव: सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल को दी 52 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, लोक संस्कृति और विरासत को दिया बढ़ावा

सूचना पर डायल 112 की मोबाईल टीम द्वारा  त्वरित कार्यवाही करते हुए जानकारी जुटाकर पर्यटक का बैग बरामद कर सुपुर्द किया गया। पर्यटक द्वारा बताया गया कि बैग छूट जाने के बारे में उनको कौसानी में पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर भाजपा में टिकट की जंग तेज: आधा दर्जन दावेदार सक्रिय, आम कार्यकर्ता खामोश

बैग वापस पाकर व तत्काल मिली पुलिस सहायता से पर्यटक काफी खुश हुए और उनके द्वारा पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई। 

💠डायल 112 मोबाईल टीम- 

1.अपर उ0नि0 अवतार सिंह 

2.हेड कानि0 बसन्त लाल

3.कानि0 कैलाश काला

Advertisement