Almora News :धौलछीना पुलिस ने 01 गुमशुदा व्यक्ति को हल्द्वानी से किया सकुशल बरामद,परिजनों ने जताया आभार

दिनांक 05.03.2024 को भंडारी गांव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा दि0 29.02.2024 को उनका पुत्र धौलछीना बाजार में किसी कार्य से आने व अभी तक घर वापस नहीं आने, के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी।  

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गई । धौलछीना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 30.03.2024 को हल्द्वानी जनपद नैनीताल से गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ज्वेलरी दुकान और गोदाम में चोरी करने वाले नेपाल के 2 चोर गिरफ्तार, सामान भी हुआ बरामद

💠परिजनों द्वारा धौलछीना पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

💠पुलिस टीम-

1. अपर उ0नि0 श्री जगदीश  प्रसाद- थाना धौलछीना

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त

2. हे0कानि0 श्रीमती मुन्नी देवी- थाना धौलछीना