Almora News :पेटशाल के पास सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक चालक के लिये फरिश्ता बनी धौलछीना पुलिस टीम, त्वरित कार्यवाही से रेस्क्यू कर घायल को खाई से निकाला पहुंचाया अस्पताल,समय मिले उपचार ने बचाई घायल की जान

दिनांक 28/29/05/2024 की रात्रि में डायल 112 से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि पेटशाल  दलबैंड के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है।

सूचना पर थानाध्यक्ष श्री सुशील कुमार के नेतृत्व/निर्देशन में धौलछीना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो ट्रक सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे नदी में गिरकर पलट गया था,जिसका चालक ट्रक के अंदर फंसा हुआ था,जो बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला, जिसे काफी चोटें आयी थी, गंभीर अवस्था में था, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रक से निकाला गया और स्ट्रेचर की सहायता से घायल चालक को सड़क पर लाकर 108 वाहन की मदद से उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया,जिससे ससमय उपचार मिलने से घायल की जान बच पाई। 

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग सीमेंट लेकर जा रहा था।

💠रेस्क्यू धौलछीना पुलिस टीम-

1. अपर उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद

2. अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद 

यह भी पढ़ें 👉  अपनी विशिष्ट परंपरा, अनुशासन और सात्विकता के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है 'रामलीला कमेटी धौलछीना'

3. कानि0 श्री धनी राम 

4. रिक्रूट कानि0 श्री अमित कुमार

Advertisement