Almora News:अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप एक की मौत दो घायल

कल गुरुवार सोमेश्वर हेल्पलाइन नंबर डायल 112 से सूचना मिली कि हिलीछीना मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है।  इस सूचना पर थाना सोमेश्वर के उप निरीक्षक धरम सिंह थाने के पुलिस बल, डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मियों व आपदा उपकरणों रस्सा आदि के साथ तत्काल घटनास्थल ग्राम हिलीछीना पग रिसोर्ट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

🔹दो लोग घायल एक की मौत 

जहां वाहन पिकअप कच्चे रास्ते से करीब 60 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। जिसमें सवार मनोज कुमार निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, जीत सिंह, राजेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को खाई से निकालकर उपचार हेतु तत्काल 108 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल सोमेश्वर भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को मृत घोषित किया गया तथा घायल जीत सिंह व राजेंद्र राम को प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement