Almora News :सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर 14 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप के बाद पार्टी ने पद से हटाया

0
ख़बर शेयर करें -

सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर 14 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप के बाद पार्टी ने भी कार्रवाई की है। जिलाध्यक्ष रानीखेत ने पत्र जारी कर मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया है।

सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर एक महिला ने आरोप लगाया है। कहना है कि 24 अगस्त को उनकी 14 साल की बेटी घर पहुंची। बेटी ने बताया कि आरोपी भगवत बोहरा उसे बहला फुसलाकर गांव से करीब डेढ़ किमी दूर ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी बमुश्किल आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची। शुक्रवार को ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो सभी तहसील कार्यालय पहुंच गए। लोगों की मांग के बाद तहसील प्रशासन ने आरोपी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पोक्सो एक्ट में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अब भाजपा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। मामले में रानीखेत भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया कि मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जब तक वह न्यायालय से दोष रहित नहीं हो जाते हैं उन्हें मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *