Almora News:भतरौजखान पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक मोटरसाइकिल सवार युवक को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

कुल 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा, कीमत करीब 1,02,125/- रुपये का किया बरामद

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ाद्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स व नशामुक्त देवभूमि की नीति अपनाकर सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 28.09.2025 को चेकिंग के दौरान मोहान बैरियर से सल्ट की तरफ पनीयाली नाला रोड पर मो0सा0 संख्या- यू0पी0 22- बी- 6682 को चैक किया गया तो बाइक सवार युवक सचिन नेगी के कब्जे से 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-26/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। मोटर साइकिल को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

🌸बरामद- 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा।
🌸कीमत- 1,02,125/- रुपये।

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सचिन नेगी उम्र 19 वर्ष पुत्र विरेन्द्र नेगी निवासी ग्राम पटोटिया थाना धूमाकोट पो0 धूमाकोट ब्लॉक नैनीडांडा जिला पौडी गढ़वाल

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

🌸थाना भतरौजखान पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 श्री मोहन चन्द्रा, प्रभारी चौकी भौनखाल
2. हेड कानि0 श्री राजाराम सिंह
3. कानि0 श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह
4. कानि0 श्री संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *