Almora News :मांगों के लिए कार्यबहिष्कार पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

0
ख़बर शेयर करें -

मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर डटी रहीं। गांधी पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मानदेय बढ़ाए जाने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया।

गुरुवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कार्यकर्ता तीन दिनों से कार्यबहिष्कार पर हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप पड़ा है। कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रहीं है। कहा कि मानदेय कम होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। जब कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने, सीनियरिटी के मुताबिक मानदेय वृद्धि, रिटारमेंट पर पांच लाख देने आदि की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

यहां पुष्पा देवी, मंजू देवी, पुष्पा जोशी, सुमन जोशी, मंजू कनवाल, गीता कनवाल, हीरा देवी, गीता बिष्ट, उमा कनवाल, हंसी देवी, गीता काण्डपाल, अंजू बिष्ट, शोभा पाठक, शान्ति देवी, बचुली देवी, ममता आर्या, रजनी कार्की, कुसुम नेगी, भागीरथी लटवाल, किरन पिल्ख्वाल, गीता कनवाल, रीता तिवारी, गीता वर्मा, अनिता बिष्ट, स्वाति टम्टा, कविता टम्टा, दुर्गा गोस्वामी, विमला वेरी, चम्पा, चन्द्रा आर्या, नीमा देवी, मीना आर्या, रेनू मेहरा, रेखा जोशी, दीपा तिवारी आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *