Almora News :अल्मोड़ा के शुभम महरा का विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन,एशिया बॉडी बिल्डिंग में दिखाएगे दम

अल्मोड़ा। नगर के बॉडी बिल्डर शुभम महरा का चयन इस वर्ष मलेशिया और मालद्वीप में होनी वाली एशिया बॉडी बिल्डिंग और विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

केरल के कोच्चि में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की ओर आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्होंने भाग लिया था। उनका चयन 75 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बीते वर्ष वह साउथ एशिया बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उनके पिता डॉ. महेंद्र सिंह महरा हरि दत्त पेटशाली इंटर काॅलेज चितई में प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं, जबकि माता संगीता मेहरा गिरचोला राजकीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं।