Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना व डायल 112 मोबाइल टीम ने नगर में भटक रही मानसिक रुप से अस्वथ्य महिला को परिजनों से मिलाया

0
ख़बर शेयर करें -

कल दिनांक 05.09.2024 की रात्रि डायल 112 मोबाइल टीम ने शिखर तिराहा के पास एक महिला अकेले घूम रही थी, जो मानसिक रुप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी,सुरक्षा के दृष्टिगत महिला थाना अल्मोड़ा में सुरक्षित पहुंचाया।

जिस पर थानाध्यक्ष महिला अल्मोड़ा उ0नि0 सुश्री मीना आर्या के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला से पूछताछ कर परिजनों के बारे में जानकारी ली गयी। महिला द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उसके परिजनों से सम्पर्क किया गया।
आज दिनांक 06.09.2024 को महिला के पति महिला थाना आये। उनके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं कल रात बिना बताये घर से चली गयी थी। तत्पश्चात काउन्सिलिंग कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में 5 मदरसों पर कार्रवाई

महिला के पति ने पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *