Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट ने बच्चों संग नुक्कड़ नाटक व नशा मुक्त रैली निकाली लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने को किया प्रेरित

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस के उ0नि0 श्री धरम सिंह द्वारा आज दिनांक 20.02.2025 को पॉलिटेक्निक एनएसएस कैंप के छात्र-छात्राओं के साथ रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए जीवन में कभी नशा न करने और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

इसके अलावा यातायात नियमों, साईबर अपराध, नये कानूनों तथा सभी को किरायेदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *