Almora News:अधिवक्ता को परिवार सहित दी जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। बागेश्वर के एक युवक पर अल्मोड़ा जिला न्यायालय के अधिवक्ता को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

नगर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता मोहन सिंह देवली ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बदियाकोट कपकोट बागेश्वर निवासी कमलेश देव नामक व्यक्ति उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ITI के पास कलवर्ट में फंसा बैल, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाला

💠आरोप है कि आठ अगस्त को आरोपी ने फिर से फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट कर व्हाट्सएप में मैसेज भेजकर उन्हें और परिवार को मारने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से उनमें और उनके परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर जिले में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

💠 कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।