Almora News:सोमेश्वर के जंगल में लगी भीषण आग, लाखों की वन संपदा जलकर हुई राख

0
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर के बैंगनिया में जंगल पूरे दिन धधकता रहा। इससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग बुझाने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं।सर्दियों के मौसम में भी जिले के जंगल धधक रहे हैं। 

🔹ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास

सोमेश्वर क्षेत्र के बैंगनिया के जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम आग लग गई। पूरी रात जंगल सुलगता रहा। आग में एक हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया है। चीड़ के कई पेड़ जलकर गिर गए हैं। अन्य प्रजाति के पेड़ों को भी खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

🔹छह घंटे की करी कड़ी मशक्कत 

ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग बुझाने में वन कर्मियों के पसीने छूट गए। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों की वन संपदा जंगल की आग की भेंट चढ़ गई। हरि सिंह भाकुनी, किशोरी लाल, हीरा सिंह बिष्ट, पुष्कर तिवाड़ी आग बुझाने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड: टिक्की की चुस्की के साथ सीएम धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, आम जनता के बीच पैदल घूमकर जाना हाल-चाल

🔹अराजक तत्व लगा रहे हैं जंगल में आग 

 ठंड में सुलगते जंगल वन विभाग की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक पिरुल जलाने के लिए अराजक तत्व आग लगा रहे हैं। वन विभाग अराजक तत्वों की पहचान करने में लाचार नजर आ रहा है।

बैंगनिया के जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई। कर्मियों ने आग बुझा दी है। अराजक तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं- मनोज कुमार लोहनी, रेंजर, सोमेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *