Almora News :राज्य स्तरीय फाइनल ट्रायल्स के लिए अल्मोड़ा के 46 खिलाड़ियों का हुआ चयन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए नगर के आर्मी खेल मैदान में जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। कई खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मंगलवार को फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, वालीबॉल, क्रिकेट, मैडिसन बाल थ्रो, स्टेडिंग ब्राड जंप आदि खेलों में खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट लिया गया।

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि 46 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय फाइनल ट्रायल्स के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 42 बालक और नौ बालिकाएं हैं। चयन प्रक्रिया संपन्न कराने वालों में जीवन प्रकाश, राजेंद्र कनवाल, दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल, विनोद कुमार, शैलेंद्र वर्मा, प्रेम रावत, कैलाश राम आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप में गोल्डन बॉयज का कब्जा

💠खेलों के नाम और फाइनल ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ी

फुटबाल- विनय भाकुनी, वंश सिंह पांगती, रितेश कनवाल, राहुल कनवाल, मो. कैफ, दक्ष बिष्ट, यशवर्धन देवड़ी।

एथलेटिक्स- जतिन सिंह मेर, अमित सिंह बिष्ट, ललित टम्टा, नीरज कुमार, रश्मि आर्या, दीपिका पांडे, लावन्या बोहरा, प्राची जोशी, अर्चना जोशी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने की मुख्यमंत्री से भेंट,अनेक विकास से जुड़े मुद्दों पर की गयी चर्चा

हॉकी- जया आर्या, रिया आर्या, कोमल आर्या, हर्षिता आर्या, रिया आर्या, हिमानी आर्या।

क्रिकेट- हर्षित अल्मिया, वंश बोरा, हर्षित धौनी, मोहित बिष्ट, कृष्ण तिवारी, आदित्य गुरुरानी, आयान अख्तर, कार्तिक साह, सौरभ बोरा, पार्थ सागर जोशी।

वाॅलीबाल- कमल जोशी, रनवीर कोहली, रोशन सिंह, विक्रम कोहली, भास्कर बिष्ट।

बैडमिंटन- शुभम बिष्ट।

बॉक्सिंग- सूरज रौतेला, अर्जुन सिंह, कमलेश कुमार, लोकेश तिवारी, दिव्यांशु बेलवाल, करन सुप्याल, ललित बिष्ट, दीपिका कनवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *